-->

Breaking News

10 प्रतिशत महँगाई भत्ते का आदेश जारी

भोपाल : राज्य शासन के कर्मचारियों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त महँगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है। अब वेतन बेंड में वेतन एवं ग्रेड-पे के योग पर 90 प्रतिशत से महँगाई भत्ता दिया जायेगा। यह महँगाई भत्ता एक जुलाई, 2013 से देय होगा। इस संबंध में आज जारी आदेशानुसार बढ़े हुए महँगाई भत्ते की राशि का नगद भुगतान किया जायेगा। यह आदेश यूजीसी एवं एआईसीटीई वेतनमानों में वेतन आहरित करने वाले तथा कार्यभारित एवं आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारियों की सेवा के सदस्यों पर लागू होंगे।उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के कर्मचारियों को एक जनवरी, 2013 से 80 प्रतिशत की दर से महँगाई भत्ता देय था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com