सिंचाई एनीकटों के निर्माण के लिए 7.15 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर | राज्य शासन द्वारा त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के
बिलासपुर जिले के विकासखंड कोटा में तीन सिंचाई एनीकटों के निर्माण के लिए
सात करोड़ 15 लाख रूपए की राशि की मंजूरी दी गई है। इनमें लमेरनाला पर एनीकट
निर्माण के लिए दो करोड़ 43 लाख, माटीनाला पर ग्राम तुलदू (टाटीधार) एनीकट
निर्माण के लिए दो करोड़ 34 लाख और जेवस नदी पर ग्राम मझगंवा (केंदाडांड)
में एनीकट निर्माण के लिए दो करोड़ 39 लाख शामिल हैं। प्रशासकीय स्वीकृति का
आदेश जल संसाधन विभाग ने यहां नया रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से
जारी कर दिया है। इन एनीकटों के बन जाने पर स्थायी लोगों को निस्तारी
सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही किसान अपने स्वयं के साधन से 391 हेक्टेयर
क्षेत्र में सिंचाई कर सकेंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com