पाक सेना ने भारतीय गांव पर किया कब्जा
नई दिल्ली।।
जब मनमोहन सिंह पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से न्यू यॉर्क में
मुलाकात कर रहे थे उसी दौरान भारतीय सेना नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास
स्थित एक वीरान गांव को पाकिस्तानी सैनिकों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए
संघर्ष कर रही थी। कारगिल के बाद यह पहला मौका है, जब पाकिस्तानी सेना ने
एलओसी के पास भारतीय क्षेत्र को कब्जे में लिया है।
सेना के उच्च सूत्रों के हवाले से फर्स्टपोस्ट वेबसाइट ने खबर दी है कि शला भटा में अभी भी संघर्ष जारी है। पाकिस्तानी घुसपैठिए और स्पेशल सेना के जवान खाली पड़े घरों से भारतीय जवानों पर फायरिंग कर रहे हैं। नई दिल्ली में सेना के प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि घुसपैठिए कौन हैं। उन्होंने कहा कि कुछ शव बरामद किए गए हैं और उनके शरीर पर जो वर्दी हैं, उससे पाक सैनिकों के होने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा जिस अनुशासित तरीके और रणनीति से घुसपैठिए संघर्ष कर रहे हैं, उससे भी उनके स्पेशल फोर्स के जवान होने की धारणा मजबूत हो रही है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com