-->

Breaking News

मुख्यमंत्री निवास में तीन अक्टूबर को ‘जनदर्शन’ नहीं होगा

रायपुर | मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निवास पर गुरूवार तीन अक्टूबर को आम जनता से उनकी मुलाकात का साप्ताहिक कार्यक्रम ‘जनदर्शन’ नहीं होगा। मुख्यमंत्री तीन अक्टूबर को जगदलपुर (बस्तर) के दौरे पर रहेंगे। इस वजह से रायपुर में उनके निवास पर जनदर्शन स्थगित रहेगा। वे सवेरे 11 बजे माना स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल से शासकीय विमान द्वारा रवाना होकर 11.40 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां 11.50 बजे शासकीय मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। डॉ. सिंह दोपहर 12.25 बजे लालबाग परेड मैदान में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे। डॉ. सिंह जगदलपुर से दोपहर 2.10 बजे शासकीय विमान द्वारा रवाना होकर 2.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com