-->

Breaking News

इंग्लैंड में ‘विजयपथ’ की तलाश में धोनी एंड कंपनी

नॉटिंघम : विदेशी जमीन पर अपनी पिछली 2 सीरीज गंवा चुकी भारतीय टीम जहां इंगलैंड को उसी के मैदान पर बांधने उतरेगी, वहीं दूसरी ओर मेजबान टीम के कप्तान एलेस्टेयर कुक भी बुधवार से शुरू हो रही इस 5 मैचों की इन्वैस्टेक टैस्ट सीरीज में जीत के जरिए लगातार तीसरी सीरीज हार से बचने का रास्ता तलाशने में जुटे होंगे।

धोनी एंड कंपनी इंगलैंड में ‘विजयपथ’ की तलाश में उतरेगी। भारत और इंगलैंड की मौजूदा स्थिति इस समय एक-दूसरे से बहुत जुदा नहीं लग रही है।  भारत ने दक्षिण अफ्रीका और फिर न्यूजीलैंड में लगातार सीरीज गंवाई जिसके बाद विदेशी मैदान पर उसकी फार्म को लेकर सवाल उठ खड़े हुए तो दूसरी ओर इंगलैंड ने इस वर्ष के शुरूआत में आस्ट्रेलिया से 0-5 से एशेज सीरीज गंवाई तथा गत माह उसे श्रीलंका ने 2 टैस्टों की सीरीज में 100 से मात दे दी। 7 जुलाई को अपना 33वां जन्मदिन मना चुके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए भी इंगलैंड दौरा इस बार बेहद चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। वर्ष 1959 के बाद यह पहली बार है जब इंगलैंड की मेजबानी में भारत 5 टैस्टों की सीरीज खेल रहा है।

विदेशी जमीन पर खुद को साबित करने के साथ-साथ टीम इंडिया के लिए 2011 के इंगलैंड दौरे के दाग को मिटाने की भी चुनौती होगी जिसमें भारत 0-4 से टैस्ट सीरीज हारा था। इस बार देखना दिलचस्प होगा कि भारत के तेज गेंदबाजों ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, वरुण आरोन, भुवनेश्वर कुमार, ईश्वर पांडे, पंकज सिंह और स्टुअर्ट बन्नी में से किन्हें इस मैदान पर खेलने का मौका मिलता है और वे तेज गेंदबाजी के लिए मददगार परिस्थितियों का कितना फायदा उठापाते हैं।

इंगलैंड की टीम
एलिस्टर कुक (कप्तान), सैम रॉब्सन, गैरी बैलेंस, इयान बैल, जोए रूट, मोइन अली, मैट प्रॉयर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, क्रिस जॉर्डन, स्टुअर्ट ब्रॉड, लिएम प्लंकेट, जेम्स एंडरसन और जोस बटलर।

भारत की टीम
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), मुरली विजय, शिखर धवन, गौतम गम्भीर, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद समी, ईश्वर पांडे, ईशांत शर्मा, स्टुअर्ट बिन्नी, वरुण एरोन, रिद्धिमान साहा, पंकज सिंह।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com