गांगुली की नजर में द. अफ्रीका दौरा टीम इंडिया के लिए अहम
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली मानते हैं कि
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में मिली लगातार शिकस्त के बाद आगामी विदेशी दौरे
भारतीय टेस्ट टीम के लिए खोयी साख लौटाने का अच्छा मौका होगा।
इन दौरों की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका से शुरू होगी। भारतीय टीम वनडे में
अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन गांगुली को यह नहीं लगता कि टेस्ट टीम का
स्तर गिर रहा है। गांगुली ने कहा कि आपको उन्हें कुछ समय देना होगा और जैसा
मैंने कहा है कि वे पिछले 10-11 वषरें में विदेशी और घरेलू सरजमीं पर खेल
चुके हैं। हां हमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में हार का मुंह देखना पड़ा
लेकिन हमारे पास इस सत्र में दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और
ऑस्ट्रेलिया में अपने प्रदर्शन में सुधार करने का मौका है। हां, भारत सीमित
ओवर की अच्छी टीम है लेकिन टेस्ट मैचों में भी उन्होंने नतीजे दिए हैं।'
गांगुली ने कहा कि धौनी पहले भी दक्षिण अफ्रीका जा चुका है और वह जानता
है कि यह कितना कठिन है। यह सिर्फ एक वनडे संयोजन नहीं होने वाला क्योंकि
टेस्ट मैच काफी अलग होते हैं। दक्षिण अफ्रीका का आक्रमण काफी मजबूत है, वे
अपने मैदान पर काफी अच्छी टीम हैं। भारत को सचमुच अच्छा खेल दिखाना होगा।
मैं उन्हें सुझाव दे सकता हूं कि वे सकारात्मक होकर खेलें और महसूस करें कि
यह कठिन दौरा है। यह एक दौरा होगा जो काफी खिलाड़ियों को चुनौती देगा और
आपको अपने खेल में सुधार करना होगा।'
मास्टर ब्लॉस्टर सचिन तेंदुलकर के दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद संन्यास
लिए जाने के बारे में पूछे जाने पर पूर्व कप्तान ने कहा कि यह उनका निर्णय
होगा। उन्होंने विश्व में क्रिकेट के लिए काफी कुछ किया है। वह ही इस बारे
में सही निर्णय ले सकते हैं। इस दौरान गांगुली ने उन्हें भारत रत्न दिए
जाने की उम्मीद जताई।
वहीं पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, जहीर
खान और हरभजन सिंह ज्यादा समय तक भारतीय टीम से बाहर नहीं रखा जा सकता।
उन्होंने कहा कि युवराज सिंह भारतीय टीम के बेहतरीन एकदिवसीय खिलाड़ी है।
सुनील गावस्कर के बाद संभवत: वीरेंद्र सहवाग बेहतरीन सलामी बल्लेबाज है।
उनका रिकार्ड उनकी क्षमता को दर्शाता है। सहवाग अभी 32-33 वर्ष के ही हैं।
आप अभी उनके बारे में लिखना नहीं बंद कर सकते। भारतीय टीम में वापसी उनके
प्रदर्शन पर ही निर्भर करती है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com