भोपाल में मीडिया चौपाल 14-15 को
भोपाल। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद एवं स्पंदन के
संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय मीडिया चौपाल-2013’ का आयोजन
14 और 15 सितंबर को होगा। इस चौपाल में देश भर से ऑनलाइन मीडिया से जुड़े
लोग शामिल होंगे।इस कार्यक्रम का मुख्य विषय होगा- जन-जन के लिए विज्ञान,
जन-जन के लिए संचार'। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
परिषद के नेहरू नगर चौराहा स्थित विज्ञान परिसर भोपाल में होगा। शनिवार से
शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के लिए पंजीयन सुबह 10:30 बजे से केवल एक घंटे
के लिए होगा। कार्यक्रम में कुल पांच सत्र होंगे साथ ही एक खुला सत्र भी
होगा।
पहले दिन के कार्यक्रम में 'नया मीडिया, नई चुनौतियां : तथ्य, कथ्य और भाषा के विशेष सन्दर्भ में' विषय पर चर्चा होगी। भोजन काल के बाद 'आमजन में वैज्ञानिक दृष्टि का विकास और जनमाध्यमों की भूमिका' विषय पर चर्चा की जाएगी। फिर चायकाल के बाद 'विकास कार्य-क्षेत्र और मीडिया अभिसरण (कन्वर्जेंस) की रूपरेखा' पर वार्ता होगी।दूसरे दिन के कार्यक्रम का विषय होगा 'आपदा प्रबंधन और नया मीडिया', 'जन-माध्यमों का अंतर्संबंध और नया मीडिया' और 'सुझाव और भावी रूपरेखा।' इस आयोजन में इस बात पर जोर दिया जाएगा कि इस नए मीडिया (इंटरनेट) के विस्तार और इसकी ताकत का उपयोग क्या विकास और विज्ञान के लोकव्यापीकरण के लिए भी किया जा सकता है और नए मीडिया के लिए विशेष मुद्दों का निर्धारण और प्रिंट माध्यम के साथ इसके बेहतर संबंधों की तलाश की आवश्यकता पर भी जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम दिन खुला सत्र भी रखा गया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com