-->

Breaking News

मणिपुर में बम ब्लास्ट, 8 लोगों की मौत

इम्फाल । मणिपुर में इम्फाल पश्चिम जिले के नागमापाल इलाके में शुक्रवार शाम एक शक्तिशाली बम विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए. हादसे का शिकार हुए सभी लोग मणिपुर के बाहर के निवासी हैं.पुलिस सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध उग्रवादियों ने गैर-मणिपुरी मजदूरों के शिविर पर बम फेंका. इससे पहले पुलिस ने कहा था कि बम एक दुकान में लगाया गया था. सूत्रों ने बताया कि विस्फोट में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. सभी मृतक गैर मणिपुरी हैं. घायलों में से भी कोई मणिपुर का निवासी नहीं है.बम विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि धमाके की आवाज घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. सूत्रों ने बताया कि किसी भी व्यक्ति या समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com