-->

Breaking News

जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे आसाराम

जयपुर। एक किशोरी के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे आसाराम बापू मामले में जमानत के लिए शुक्रवार को राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। यह जानकारी एक वकील ने दी।

आसाराम (72) अभी जोधपुर केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में कैद हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोधपुर (ग्रामीण) ने उन्हें 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया था। उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि 16 सितंबर को पूरी हो रही है। निचली अदालत ने 4 सितंबर को उनकी जमानत की अर्जी खारिज कर दी थी।

आसाराम के वकीलों में से एक प्रदीप चौधरी ने बताया कि उनकी जमानत के लिए हमने राजस्थान उच्च न्यायालय में आज जमानत याचिका दायर की है। चौधरी ने बताया कि याचिका पर सोमवार को सुनावाई हो सकती है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com