-->

Breaking News

ओबामा को उम्मीद, बैठक से निकलेगा कोई नतीजा

वॉशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उम्मीद जतायी है कि सीरिया के रासायनिक हथियारों के मुद्दे को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी और उनके रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के बीच जिनेवा में हुई बैठक से सफल नतीजे निकलेंगे।

ओबामा ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि रूसी विदेश मंत्री लावरोव और दूसरे पक्षों के साथ केरी की बातचीत से ठोस नतीजा निकलेगा। उन्होंने कहा कि और मुझे पता है कि केरी संभावनाओं की तलाश में अगले कुछ दिनों में बहुत मेहनत करने वाले हैं।

केरी और लावरोव ने सीरिया के रासायनिक हथियारों को अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण के तहत लाने से जुड़े रूसी प्रस्ताव पर चर्चा के लिए जिनेवा में बैठक की। केरी सीरिया के रासायनिक हथियारों को अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण में लाने के तौर तरीकों पर चर्चा के लिए एक विशेष एजेंसी का नेतृत्व कर रहे हैं।

जिनेवा में केरी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने वे खबरें देखी हैं जिनमें सीरियाई शासन ने कहा है कि मानक प्रक्रिया के तहत उसे अपने रासायनिक हथियारों के जखीरे से जुड़े आंकड़े देने के लिए 30 दिन का समय चाहिए।

केरी ने कहा कि हमारा मानना है कि जिस तरह सीरियाई शासन ने व्यवहार किया है, इस समय इस प्रक्रिया के लिए कुछ भी मानक नहीं है। और यह केवल उन हथियारों के अस्तित्व की बात नहीं है, बल्कि उनका इस्तेमाल हुआ है।

उन्होंने कहा कि सीरियाई शासन के केवल वायदे ही पर्याप्त नहीं हैं। इस वजह से ही हम यहां रूस के साथ काम करने आए हैं, ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि इससे ठोस नतीजे हासिल हों। केरी ने कहा कि रूस और अमेरिका दोनों ही ओर से काफी अपेक्षाएं हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि कूटनीति को ओबामा प्रशासन पहली वरीयता देता है, लेकिन यह कहना जल्दबाजी होगा कि यह सफल साबित होगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com