'राइट टू रिजेक्ट' का मोदी ने किया स्वागत
नई दिल्ली। बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के
उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के
वोटिंग के दौरान 'राइट टू रिजेक्ट' के फैसले का स्वागत किया है। मोदी ने
अपने ब्लॉग पर लिखा कि कि मैं इस फैसले का तहे दिल से स्वागत करता हूं।
मुझे उम्मीद है कि इस फैसले का बड़ा असर हमारे लोकतंत्र पर पड़ेगा। इस फैसले
से हमारा लोकतंत्र पहले से ज्यादा सुदृढ़ और आकर्षक हो जाएगा। मोदी ने कहा
कि हम वोटिंग अनिवार्य करने का बिल लेकर आए थे, जिसमें राइट टू रिजेक्ट भी
था, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इसका विरोध किया था।
गौरतलब
है कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक फ़ैसला सुनाते हुए
मतदाताओं को 'राइट टू रिजेक्ट' यानी सभी उम्मीदवारों को ख़ारिज करने का
अधिकार दे दिया। भारत की शीर्षस्थ अदालत ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है
कि वह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में एक ऐसा बटन लगाए जिसके जरिए मतदाता सभी
उम्मीदवारों को खारिज कर सके। यानी मशीन में 'इनमें से कोई नहीं' का
विकल्प होना चाहिए।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com