-->

Breaking News

मालदीव प्रेजिडेंशल पोल में नशीद आगे

माले : मालदीव में राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव के पहले दौर के बाद रविवार को पूर्व प्रेजिडेंट मोहम्मद नशीद साफ तौर पर विजेता बनकर उभरे। नशीद को 45 पर्सेंट वोट मिले। हालांकि, वह बहुमत के आंकड़े से दूर रहे। नशीद ने उम्मीद जताई कि 18 महीने पहले सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद वह दोबारा से वापस लौटेंगे। अब उन्हें 28 सितंबर को दूसरे दौर की वोटिंग का सामना करना होगा। इससे देश में राजनीतिक अनिश्चितता का दौर और लंबा खिंच गया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com