डेढ़ लाख से ज्यादा कारों को रिकॉल करेगी फोर्ड
नई दिल्ली।। अमेरिकी
ऑटो कंपनी फोर्ड बड़ी तादाद में भारत से अपनी कारें रिकॉल करने जा रही है।
फोर्ड भारत से 1 लाख, 66 हजार, 21 कारें वापस लेने जा रही है। इनमें से 1
लाख 9 हजार 469 हैचबैक फिगो और 22 हजार 453 सेडान क्लासिक शामिल हैं।
स्टियरिंग और रियर सस्पेंशन में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से इन कारों को
रिकॉल किया जा रहा है।
भारत में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी ऑटो कंपनी ने इतनी बड़ी तादाद में कारों को वापस लेने की ऐलान किया है। फोर्ड इंडिया के मुताबिक जनवरी 2010 से जून 2012 के बीच बनी इन कारों के आरटीबी और स्टियरिंग में गड़बड़ी हो सकती है, जिसकी जांच की जाएगी। अगर खराबी पाई गई तो उसे ठीक भी किया जाएगा। कंपनी अपने सर्विस प्रोवाइडर्स और डीलर्स के माध्यम से यह काम करेगी।
भले ही इन गड़बड़ियों की वजह से किसी दुर्घटना या नुकसान का मामला सामने नहीं आया है, मगर फोर्ड इंडिया ने खुद से फील्ड सर्विस ऐक्शन के तहत यह कदम उठाया है। अगस्त 2012 में भी कंपनी ने 1.28 लाख फिगो और क्लासिक कारें रिकॉल की थीं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com