मोदी पीएम उम्मीदवार तो सुषमा को मोदी की कुर्सी
नई दिल्ली : बीजेपी और संघ यदि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को
लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करते हैं तो मोदी
विरोधी लालकृष्ण आडवाणी धड़े को सँभालने के लिए कद्दावर नेता सुषमा स्वराज
बीजेपी चुनाव अभियान समिति की चेयरपर्सन बनाई जा सकती हैं|
बीजेपी के हमारे सूत्रों के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने तय किया है कि मोदी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होने के बाद केंद्रीय चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन का पद छोड देंगे|सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पार्टी के सभी बड़े नेता इस फार्मूले पर राज़ी भी हैं|वहीँ भाजपा के एक नेता ने बुधवार को कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड शीघ्र ही 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला करेगा।
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने एक समाचार चैनल से कहा, "पार्टी का संसदीय बोर्ड शीघ्र ही बैठक होगी और पार्टी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार पर फैसला किया जाएगा। मोदी आज के दौर के बड़े और लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। हम उनके लिए इच्छुक हैं, लेकिन संसदीय बोर्ड को इस बारे में फैसला लेना है।" उन्होंने यह भी कहा, "आडवाणी हमारे सबसे बड़े नेता हैं। हमारे मन में उनके प्रति बहुत सम्मान है।"
भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "इस बारे में कोई भ्रम या मतभेद नहीं है कि पार्टी का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा। उपयुक्त समय आने पर पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह उसकी घोषणा करेंगे।पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा संसदीय बोर्ड की शुक्रवार को बैठक हो सकती है और 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री उम्मीदवार की घोषणा हो सकती है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com