-->

Breaking News

सुष्मिता की हत्या में शामिल थे पाकिस्तानी तालिबान!

काबुल : अफगानिस्तान में भारतीय लेखिका सुष्मिता बनर्जी की हत्या में पाकिस्तान में मौजूद तालिबान आतंकवादी शामिल थे. पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में यह बात कबूली है.सूत्रों के अनुसार, अफगानिस्तान में बुधवार को गिरफ्तार किए गए चार लोगों और इससे पहले गिरफ्तार किए गए दो अन्य ने हत्या में तीन पाकिस्तानी तालिबान की संलिप्तता का खुलासा किया है. इन आतंकवादियों का संबंध पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से है.

सुष्मिता की हत्या की योजना पाकिस्तान में बनाई गई थी और तीनों आतंकवादियों ने पाक्तिया प्रांत के स्थानीय अफगानिस्तानी तालिबान कमांडर अकबर मुसाफिर के साथ मिलकर यह साजिश रची थी.सुष्मिता (49) को शारन शहर में पांच सितंबर को उनके घर के बाहर खींचकर लाया गया था और उन्हें गोली मार दी गई थी.सुष्मिता को अफगानिस्तानी व्यवसायी जांबाज खान से शादी करने के लिए परिवार वालों का विरोध झेलना पड़ा था. उन्होंने 1998 में अपनी सर्वश्रेष्ठ पुस्तक लिखी थी जिसमें तालिबान की गिरफ्त में फंसी एक महिला की जिंदगी को दर्शाया गया है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com