-->

Breaking News

माधुरी दीक्षित के पिता शंकर दीक्षित का निधन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पिता श्री शंकर आर. दीक्षित का आज निधन हो गया. माधुरी के 91 वर्षीय पिता श्री शंकर ने आज सुबह अंतिम सांस ली.माधुरी के निजी सचिव ने इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर 12.30 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

प्रवक्ता ने कहा कि माधुरी के पिता उनके साथ ही रहते थे. वो कुछ समय से बीमार थे और मुंबई के जुहू आवास पर उनका निधन हो गया. उनके निधन पर एक-दो दिन में एक प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी.
माधुरी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "हम उनकी कमी महसूस करेंगे लेकिन हम जानते हैं कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी जी. हम उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने ऐसे समय में हमें अपनी सांत्वनाएं भेजीं और प्रार्थनाएं कीं."

माधुरी दीक्षित इन दिनों कलर्स के डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा.. को जज कर रही हैं. इस हफ्ते इस शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला था लेकिन अपने पिता के अकस्मात निधन की वजह से अब माधुरी ग्रैंड फिनाले अटैंड नहीं कर पायेंगी. अब उनकी जगह शायद प्रियंका चोपड़ा जज की कुर्सी पर नजर आएंगी.
माधुरी के पिता के निधन पर करण जौहर, झलक की पूरी टीम औऱ श्रीदेवी ने ट्विटर पर शोक जताया है. श्रीदेवी ने ट्विट किया है कि "मैं आपके पिता के बारे में सुनकर सकते में हूं. आपके पूरे परिवार के साथ मेरी सांत्वनाएं हैं. श्री दीक्षित की आत्मा को शांति मिले.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com