-->

Breaking News

मोदी ने मांगा शिवसेना का साथ, उद्धव से की बात

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी को पीएम पद की उम्मीदवारी के ऐलान की संभावनाओं के बीच मोदी अपने मिशन में जुट गए हैं। मोदी ने एनडीए के सहयोगी दलों से बातचीत का सिलसिला शुरू कर दिया है। मोदी ने उद्धव ठाकरे को कल रात फोन किया। बताया जा रहा है कि बीजेपी में चल रहे अंदरूनी कलह को लेकर दोनों के बीच बात हुई और मोदी ने शिवसेना से समर्थन मांगा है। उधर, शिवसेना सांसद संजय राउत दिल्ली पहुंच गए हैं।

शिवसेना संजय राउत ने इसकी तस्दीक करते हुए कहा कि मोदी ने पिछली रात उद्धव ठाकरे से बात की थी। उद्धव ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। हम नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे। मोदी को बड़े पैमाने पर लोगों का समर्थन हासिल है। बीजेपी जिसे भी पीएम पद का उम्मीदवार बनाए हम उसके साथ हैं। आडवाणी जी राजनीतिक के भीष्म पितामह की तरह हैं। हम हमेशा उनका आशीर्वाद लेते रहे हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com