सबसे बड़ी खबर...IM की हिटलिस्ट में टॉप पर हैं मोदी
नई दिल्ली | आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन के निशाने पर सबसे ऊपर हैं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी। यह जानकारी आतंकी सरगना यासीन भटकल ने राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के उन अधिकारियों को दी है, जो उससे पूछताछ कर रहे हैं।इन अधिकारियों के मुताबिक भटकल ने बताया कि हम मोदी तक पहुंचने में कामयाब रहे, तो पूरी दुनिया में हमारे समर्थक बढ़ जायेंगे, खूब पैसा मिलेगा।
भटकल ने एनआईए के अधिकारियों को बताया कि हमारी टॉप हिट लिस्ट में पहले से 10वें नंबर तक बस नरेंद्र मोदी का ही नाम है। किसी रैली के दौरान मोदी पर आतंकी हमला किया जा सकता है। इसके बाद ग्यारहवें नंबर पर भाजपा के ही दूसरे नेता लालकृष्ण आडवाणी का नाम आता है।भटकल ने कहा कि हमें मुंबई में 26/11 के हमले के बाद विदेशों से खूब फंड मिला। यदि हम मोदी को निशाने पर लेते हैं, तो यह उससे भी कई गुना ज्यादा मददगार साबित होगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com