-->

Breaking News

लागत भी नहीं वसूल पाई रणबीर की ‘बेशरम’

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर की फिल्म ‘बेशरम’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है। 60 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म अपनी लागत तक नहीं वसूल पाई है। कहां फिल्म रिलीज के पहले 100 करोड़ की कमाई का अनुमान लगाया जा रहा था। लेकिन 9 दिनों में ‘बेशरम’ ने मुश्किल से 55 करोड़ की कमाई की है।

रिलीज के दिन फिल्म ने 20 करोड़ की कमाई की, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे फिल्म की कमाई गिरती गई। पहली बार कपूर फेमिली एक साथ पर्दे पर नजर आई, लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। इस फिल्म ने ये साबित कर दिया कि अगर फिल्म में कहानी नहीं होगी तो दर्शक सिर्फ स्टार के नाम पर सिनेमाघरों का रुख नहीं करेंगे। ना रणबीर का जादू चला और ना ही ऋषि-नीतू कपूर का साथ।नई-नवेली एक्ट्रेस पल्लवी शारदा को भी दर्शकों ने नहीं पसंद किया। फिल्म में सारे मसाले डाले गए, लेकिन फिल्म के निर्माता फिल्म में कहानी डालना ही भूल गए जिसका खामियाजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ा है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com