त्रिपोली के होटल से लीबिया के प्रधानमंत्री का अपहरण
त्रिपोली । विद्रोहियों ने लीबिया के प्रधानमंत्री अली जिदान का अपहरण कर लिया है। विद्रोही उन्हें किसी अज्ञात जगह पर ले गए हैं। प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने सीएनएन को ये जानकारी दी। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक हथियारबंद विद्रोहियों ने लीबिया की राजधानी त्रिपोली के एक होटल से उनका अपहरण किया।हथियारबंद लोग कारों से होटल आए थे और अली जिदान को अगवा कर अपने साथ ले गए।
सीएनएन ने इस संबंध में पीएम के सेक्रेटरी और मुख्य सुरक्षा अधिकारी से बात करने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने कोई टिप्पणी नहीं की।लीबिया में करीब 2 साल से भी ज्यादा समय से गृहयुद्ध चल रहा है। विद्रोही और सरकार आमने-सामने हैं। लीबिया के तानाशाह कर्नल मुअम्मर गद्दाफी की अक्तूबर 2011 में विद्रोही बेरहमी से हत्या कर चुके हैं। इसके बाद से ही ये देश गृहयुद्ध की आग में झुलस रहे हैं। अब पीएम के अपहरण ने देश को नए संकट में डाल दिया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com