-->

Breaking News

तहलका स्कैंडल: संपादक पद से हटे तरुण तेजपाल

नई दिल्ली। खोजी मैगजीन तहलका के संपादक तरुण तेजपाल ने महिला पत्रकार द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप के बाद इस्तीफा दे दिया है। तेजपाल ने खुद को पत्रिका से 6 महीने के लिए अलग कर लिया है। तेजपाल ने तहलका की मैनेजिंग एडिटर शोमा चौधरी को पत्र भेजकर खुद ही हटने की पेशकश की। उनकी गैरमौजूदगी में शोमा ही पत्रिका का कामकाज संभालेंगी। सूत्रों के मुताबिक महिला पत्रकार ने शोमा को लंबा-चौड़ा मेल लिखा है जिसमें पूरी घटना की जानकारी विस्तार से दी गई है।

शोमा चौधरी को लिखे पत्र में तेजपाल ने कहा कि पिछले कुछ दिन बहुत परीक्षा वाले रहे और मैं पूरी तरह इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। एक गलत तरह से लिए फैसले, परिस्थिति को खराब तरह से लेने के चलते एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई जो उन सभी चीजों के खिलाफ है जिनमें हम विश्वास करते हैं और जिनके लिए संघर्ष करते हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने संबंधित पत्रकार से अपने दुर्व्यावहार के लिए पहले ही बिना शर्त माफी मांग ली है, लेकिन मैं महसूस कर रहा हूं कि और प्रायश्चित की जरूरत है।’ तहलका के संस्थापक सदस्य तेजपाल ने अपने पत्र में लिखा है कि क्योंकि इसमें तहलका का नाम जुड़ा है और एक उत्कृष्ट परंपरा की बात है, इसलिए मैं महसूस करता हूं कि केवल शब्दों से प्रायश्चित नहीं होगा। मुझे ऐसा प्रायश्चित करना चाहिए जो मुझे सबक दे। इसलिए मैं तहलका के संपादक पद से और तहलका के दफ्तर से अगले छह महीने के लिए खुद को दूर करने की पेशकश कर रहा हूं।

बाद में शोमा चौधरी ने तहलका के बाकी कर्मचारियों को एक मेल भेजकर घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि एक अप्रिय घटना घटी और तरुण ने इस मामले में महिला पत्रकार से बिना शर्त माफी मांगी है। वह अगले छह महीने के लिए तहलका के संपादक पद से अलग रहेंगे। तेजपाल के मेल की सूचना कर्मचारियों को दे दी गई है। चौधरी ने कहा कि यह संस्थान का भीतरी मामला है और महिला पत्रकार इस जवाब और माफीनामे से संतुष्ट है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com