-->

Breaking News

शाहरुख खान के घर 'मन्नत' में लगी मामूली आग

मुंबई । बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के चौथी मंजिल पर गुरुवार रात को शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई. रात करीब 11 बजे आग लगी, हालांकि इस घटना से मन्नत में कोई नुकसान नहीं हुआ है.जिस वक्त मन्नत में आग लगी शाहरुख खान घर पर मौजूद नहीं थे, लकिन घटना की जानकारी मिलते ही वो आ गए. मन्नत के पिछले हिस्से वाली बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई. आग लगने से उस फलोर पर धुआं भर गया था, आग लगते ही मन्नत में तैनात गार्ड्स ने मोर्चा संभाला. पहले बिल्डिंग कि लाइट काट दी और फिर 10 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया.

शाहरुख खान घटना कि जानकारी मिलते ही करीब 10 से 15 मिनट में 'मन्नत' पहुंच गए. 'मन्नत' में जब आग लगी उस वक्त गौरी और बच्चे घर में ही मौजूद थे. हालांकि आग से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है.आग लगने कि खबर के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग को बुझाया जा चुका था. फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग कैसे लगी इसकी जांच शुरू कर दी है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com