बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन के घर में हमला
मुंबई: जाने माने अभिनेता कमल हसन की बेटी श्रुति हसन का पीछा करने वाले एक
व्यक्ति ने कथित रूप से उनके घर में जबरन घुसने की कोशिश की लेकिन बॉलीवुड
अभिनेत्री ने समय पर दरवाजा बंद करके उसकी कोशिश नाकाम कर दी।27
वर्षीय अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने बताया कि उपनगर बांद्रा स्थित
श्रुति के घर की सुबह साढे नौ बजे किसी ने घंटी बजाई जिसके बाद श्रुति ने
दरवाजा खोला।
सूत्र ने कहा कि व्यक्ति उनसे यह जानना चाहता था कि वह उसे पहचान क्यों नहीं रही हैं और उससे बात क्यों नहीं रह रही। श्रुति ने कहा कि वह उसे नहीं जानती है। लेकिन व्यक्ति ने उनके घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की। श्रुति ने तुरंत दरवाजा बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति को कई बार श्रुति की फिल्मों के सेट पर देखा गया है।सूत्र ने बताया कि पुलिस के पास अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई और श्रुति पुलिस थाने से संभवत: आज संपर्क कर सकती हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com