जिंदगी भर करता रहूंगा क्रिकेट के भगवान की भक्ति: सुधीर
नई दिल्ली : क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट से संन्यास ले लेने
के बाद भी उनके सबसे बड़े फैंन सुधीर चौधरी की उनके प्रति भक्ति कम नहीं
हुई है और अब वह शरीर पर ‘मिस यू तेंदुलकर’ पोतकर भारतीय टीम के हर मैच में
नजर आएंगे। पिछले 11 साल से भारत में टीम इंडिया के हर मैच में शरीर पर
तिरंगे के रंग पोतकर और पीठ पर तेंदुलकर की जर्सी का नंबर 10 लिखकर तिरंगा
लहराते चौधरी क्रिकेटप्रेमियों की स्मृति का हिस्सा बन चुके हैं। तेंदुलकर
के क्रिकेट केा अलविदा कहने से वह दुखी है लेकिन उनका कहना है कि वह मैदान
पर क्रिकेट के भगवान की कमी नहीं खलने देंगे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम की हौसलाअफजाई करने पहुंचे चौधरी ने कहा, मैंने अपना जीवन सचिन को समर्पित कर दिया है और मैं आगे भी भारतीय टीम के हर मैच में यूं ही तिरंगा लहराता रहूंगा। मेरी पीठ पर हमेशा की तरह 10 और तेंदुलकर लिखा होगा लेकिन उसके उपर अब ‘मिस यू’ जुड़ जायेगा। मुजफ्फरपुर के रहने वाले इस 32 वर्षीय क्रिकेटप्रेमी ने कहा, मैं मैदान पर सचिन सर की कमी नहीं खलने दूंगा। इसी तरह टीम इंडिया की हौसलाअफजाई करूंगा और आखिरी सांस तक सचिन सर का नाम लेता रहूंगा।
सचिन के प्रति उनकी दीवानगी की शुरुआत 2002 में हुई जब पहली बार मुंबई में वह इस चैम्पियन बल्लेबाज से मिले थे। सचिन ने उन्हें मैच के पास दिये और तब से शुरू हुआ सिलसिला पिछले शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ सचिन के आखिरी और 200वें टेस्ट तक जारी रहा। मैच के बाद वानखेड़े स्टेडियम के भीतर उनका प्रवेश भी सचिन ने सुनिश्चित कराया था। चौधरी ने कहा, जब सचिन सर आखिरी बार मैदान से लौटे तो मैं फूट फूटकर रोया। उसके बाद उन्होंने भाषण दिया तो मैं सबसे पीछे खड़ा था और मेरे आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे थे। उन्होंने मुझे अगले दिन प्रेस कांफ्रेंस में भी बुलाया लेकिन भीड़ इतनी थी कि मेरी उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।
सचिन और टीम इंडिया की हौसलाअफजाई के लिये पाकिस्तान और बांग्लादेश तक साइकिल से जा चुके चौधरी ने कहा, मैं मुंबई में और रूक नहीं सकता था क्योंकि मुझे कोच्चि पहुंचना था लेकिन मैं सचिन सर से बाद में जाकर मिलूंगा । फोन पर भी बात करता रहूंगा। भारत के विश्व कप 2011 जीतने के बाद तेंदुलकर ने उन्हें टीम ड्रेसिंग रूम में बुलाकर ट्रॉफी के साथ तस्वीर खींचने का मौका दिया था जो उसके जीवन का सबसे यादगार पल है। उसने कहा, मैं उस पल को मरते दम तक नहीं भूल सकता। विश्व कप जीतने के बाद ड्रेसिंग रूम में मुझे बुलाकर ट्रॉफी के साथ फोटो खीचने का सचिन सर ने मौका दिया। वह महान खिलाड़ी ही नहीं महान इंसान भी हैं। चौधरी ने कहा कि भविष्य में सचिन जिस रूप में भी क्रिकेट से जुड़ेंगे, वह यूं ही उनकी हौसलाअफजाई करेंगे। उन्होंने कहा , क्रिकेट सचिन सर के लिये आक्सीजन है और वह जरूर फिर लौटेंगे। किसी और रूप में सही। लेकिन उनका यह भक्त हमेशा की तरह उनके लिये मौजूद होगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com