स्टिंग ऑपरेशन में फंसे 'आप' नेता
नई दिल्ली। ईमानदारी की नींव पर खड़ी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ एक स्टिंग ऑपरेशन सामने आया है। इस स्टिंग में शाजिया इल्मी सहित आम आदमी पार्टी के 9 बड़े नेताओं पर अवैध चंदे की उगाही का आरोप लगा है। स्टिंग में आप ने कुमार विश्वास अपने प्रोग्राम के लिए किसी से भी कैश लेने की बात कह रहे हैं।
मीडिया सरकार डॉट कॉम की ओर से कराए गए स्टिंग में शाजिया इल्मी से एक महिला अपने विरोधी के लिए धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कह रही हैं जिसके लिए इल्मी मान भी गईं। हालांकि उन्होंने इसके लिए जायज डॉक्यूमेंट की मांग जरूर की। शाजिया को वॉलंटियर्स की सेलरी के लिए कैश में चंदा लेने की बात कहते हुए भी दिखाया गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि शाजिया 10 लाख चेक और 15 लाख कैश में लेने को तैयार हैं।
वहीं कुमार विश्वास इस स्टिंग में अपने प्रोग्राम के लिए कैश लेने की बात स्वीकार रहे हैं। उन्हें इस बात से गुरेज नहीं कि पैसा कौन दे रहा है। विश्वास कहते हुए दिख रहे हैं कि वो बिजनेस क्लास में ही सफर करते हैं और डीलक्स सुइट में ही रहना पसंद करते हैं।
मुश्किल में फंसी 'आप'
स्टिंग सामने आने के बाद विश्वास और शाजिया सफाई दे रहे हैं और पार्टी मुश्किल में दिख रही है। आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ सामने आए स्टिंग ऑपरेशन के बाद पार्टी ने आरोपी नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। पार्टी ने स्टिंग करने वाली वेबसाइट से इसकी रॉ फुटेज मांगी है। योगेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी आरोपियों पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करेगी। उधर, शाजिया इल्मी ने स्टिंग के सामने आने के बाद चुनाव न लड़ने की पेशकश की है।
आम आदमी पार्टी का कहना है कि वो स्टिंग ऑपरेशन के टेपों की जांच करेगी और अपने उम्मीदवारों से जवाब मांगेगी। इसके बाद ही किसी को पार्टी से निकालने या नहीं निकालने का फैसला लिया जाएगा। पार्टी नेता योगेंद्र यादव ने साफ किया है कि अगर नेताओं पर पार्टी फंड में चंदे के लिए काला धन लेने के आरोप सही पाए गए तो 24 घंटे के अंदर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं आप के नेता मनीष सिसौदिया ने कहा है कि युद्ध की अंतिम घड़ियां ऐसी ही होती हैं। हारता हुआ दुश्मन अपना सबसे शक्तिशाली वार करता है और यही अग्निपरीक्षा का समय होता है।
शाजिया की पेशकश
आप पार्टी नेता और दिल्ली की आरके पुरम सीट से उम्मीदवार शाजिया इल्मी ने कहा है कि वो अपनी पार्टी पर दाग नहीं लगने देंगी। शाजिया ने कहा है कि निर्दोष साबित होने तक वो चुनाव नहीं लड़ेंगी। आईबीएन7 के सहयोगी चैनल सीएनएन-आईबीएन को दिए एक इंटरव्यू में शाजिया इल्मी ने बताया कि स्टिंग के वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com