-->

Breaking News

सोना एक महीने के उच्च स्तर 28625 रूपये पर

नई दिल्ली : वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच लिवाली समर्थन के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 605 रूपये के उछाल के साथ एक माह के उच्चतम स्तर 28625 रूपये प्रति दस ग्राम हो गया ।वही औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग के चलते चांदी के भाव 1800 रूपये चढकर 44900 रूपये प्रति किलो हो गये । सोने में आज आया उछाल पिछले एक साल में किसी एक कारोबारी सत्र में सबसे अधिक है । वैश्विक बाजार में सोना सितम्बर 2013 के बाद सबसे उंचे स्तर पर पहुंच गया है । इराक में गहराते संकट के बीच निवेशक सोने में पैंसा लगा रहे है । वैश्विक बाजार में सोना चढकर 1322.12 डालर प्रति औंस हो गया । जो 12 अप्रैल के बाद का उच्चस्तर है। रूपये के कमजोर होने से सोने का आयात मंहगा हो जाता है ।

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 605 रूपये की तेजी के साथ क्रमश: 28625 रूपये और 28425 रूपये प्रति दस ग्राम बंद हुए । इससे पहले यह स्तर 22 मई को देखा गया था । गिन्नी के भाव 300 रूपये चढकर 24900 रूपये प्रतत आठ ग्राम बंद हुए ।चांदी तैयार के भाव 1800 रूपये की तेजी के साथ 44900 रूपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 1900 रूपये चढकर 44380 रूपये किलो बंद हुए । चांदी सिक्का के भाव 3000 रूपये की तेज के साथ 80000, 81000 रूपये प्रति सैकडा बंद हुए ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com