-->

Breaking News

पानी के बहाने पूर्वी दिल्ली में बिक रहा है जहर

नई दिल्ली : पानी के बहाने पूर्वी दिल्ली में जहर सप्लाई किया जा रहा है। जिससे यहां के निवासियों पर बीमारियां फैल रही हैं। वीरवार को पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई।स्थायी समिति की बैठक में कांग्रेस पार्षद सविता शर्मा ने अल्पकालिक प्रश्न लगाकर पूर्वी दिल्ली में चल रहे वैध-अवैध पानी के प्लांटों की जानकारी मांगी थी। जिसमें निगम ने बताया कि पूर्वी निगम के शाहदरा उत्तरी जोन में लाइसैंस से ज्यादा तो बिना लाइसैंस के पानी के प्लांट चल रहे हैं।निगम के अनुसार शाहदरा उत्तरी जोन में 13 लाइसैंस शुदा पानी प्लांट हैं तो वहीं बिना लाइसैंस शुदा पानी प्लांटों की संख्या इससे ज्यादा है। बिना लाइसैंस वाले प्लांटों की संख्या 15 है।

सेहत खतरे में

कांग्रेस पार्षद सविता शर्मा ने कहा कि निगम क्षेत्र में अवैध पानी के प्लांट चलने से जनता की सेहत खतरे में पड़ रही है, इसलिए अधिकारियों को या तो इन पानी के प्लांटों को बंद कर देना चाहिए या फिर इन्हें लाइसैंस के दायरे में लाकर इनकी गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जाए।इसी मुद्दे में अपनी बात जोड़ते हुए सदन के नेता राम नारायण दूबे ने कहा कि क्षेत्र में साइकिल व पटरी पर भी बहुत से खाद्य पदार्थ बिक रहे हैं, उन्हें भी निगम की लाइसैंस प्रक्रिया के तहत लाना चाहिए नहीं तो उन पर कार्रवाई क रनी चाहिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com