पुराना ट्वीट और उनकी पुरानी चिट्ठी आई सामने
नई
दिल्ली: रेल किराया और मालभाड़ा बढ़ाने के बाद नरेंद्र मोदी का पुराना
ट्वीट और उनकी पुरानी चिट्ठी सबकी नजरों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
मीडिया को लगातार कहते हैं कि आपके आर्काइव में मेरे पुराने बयान पड़े
हैं, निकाल लीजिए। रेल किराए में वृद्धि के बाद अब मोदी का पुराना ट्वीट और
चिट्ठी सबके सामने है।
बता दें कि मोदी ने ये ट्वीट करीब दो साल पहले किया था जब यूपीए सरकार ने बजट से ठीक पहले मालभाड़ा बढ़ा दिया था। तब मोदी ने इसे जनविरोधी बताया था। इसे संसद की गरिमा के खिलाफ बताया था। इसी वक्त मोदी ने तब के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक चिट्ठी भी लिखी थी।
उस चिट्ठी में मोदी ने क्या लिखा था-
बजट से पहले रेल किराया बढ़ाना संसद की गरिमा को कम करना है। ये फैसला तुरंत वापस लिया जाए क्योंकि इससे आम जनता पर बोझ बढ़ेगा और देश की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ेगा। क्या केंद्र सरकार 5 राज्यों में चुनाव के नतीजों का इंतजार कर रही थी ताकि अपनी जनविरोधी और किसान विरोधी नीतियों को लागू कर सके। रेल किराया बढ़ाना गलत है क्योंकि जरूरी चीजों के दाम पहले ही आम जनता की हैसियत से कहीं ज्यादा बढ़ चुके हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com