-->

Breaking News

मोदी मंत्रियों में बंगले की होड़

नई दिल्ली: मोदी मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने अपने पसंदीदा बंगले छांटने  शुरू कर दिए हैं। दरअसल, मंत्रियों को बंगले आबंटित करने की तारीख नजदीक आ रही है। सभी मंत्रियों को दिल्ली के लुटियंस जोन में बंगले आबंटित होने है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जहां शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू को अपनी पसंद व्यक्तिगत रूप से बताई है, वहीं पहली बार केंद्रीय मंत्री बनी स्मृति ईरानी ने भी बड़े बंगले की मांग कर डाली।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ''मोदी कैबिनेट छोटी है, इसलिए हमें 40 से 45 बंगलों की जरूरत है। हमने पहले ही पूर्व मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को बंगले खाली करने के नोटिस जारी कर दिए हैं, जिन्होंने अभी भी लुटियंस के टाइप  VIII और VII बंगलों पर कब्जा जमाया हुआ है।''

उन्होंने बताया कि ''बंगले खाली करने की आखिरी तारीख 26 जून है लेकिन कुछ पूर्व मंत्रियों ने इसे बढ़ाने की मांग भी की है, वहीं कुछ ने डेडलाइन के दौरान ही बंगले खाली कर दिए हैं। पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने अपना बंगला खाली कर दिया है और पूर्व रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी भी जल्द ही बंगला खाली करने वाले हैं। दूसरी ओर, पूर्व दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल लुटियंस में ही निजी बंगला तलाश रहे हैं।''

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com