तृणमूल कांग्रेस ने MP दौरे के बाद ममता को सौंपी रिपोर्ट
कोलकाता: मध्यप्रदेश में एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार को लेकर तथ्यान्वेषण मिशन से लौटे तृणमूल कांग्रेस के पांच सदस्यीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को अपनी रिपोर्ट सौंपी। प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर राय ने कहा कि वे बाद में संसद में अपनी राय रखेंगे और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की अपील करेंगे।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा द्वारा उनके राज्य में दो टीमें भेजने के जवाब में तृणमूल कांग्रेस की टीम भेजी थी। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में 10 जून को एक महिला से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था और उसका निर्वस्त्र परेड कराया गया था।
भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने 15 जून को बीरभूम जिले के इलामबाजार का दौरा किया था जहां 7 जून को भाजपा कार्यकर्ता रहीम शेख की तृणमूल के कथित कार्यकर्ताओं ने हत्या कर दी थी। उससे पहले भाजपा का एक अन्य प्रतिनिधिमंडल उत्तरी 24 परगना जिला गया था जहां कई पार्टी कार्यकर्ता तृणमूल समर्थकों के कथित हमले में घायल हो गए थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com