कृष-3 के बाद अब ''बैंक चोर'' में नजर आयेंगे विवेक
मुंबई:अभिनेता
विवेक ओबरॉय फिल्म 'बैंक चोर' में नजर आने वाले हैं. खबरों की माने तो यह
फिल्म यशराज बैनर के तले बनेगी. 12 वर्षों के बाद विवेक यशराज बैनर के साथ
का करने जा रहे हैं. इससे पहले वे यशराज के साथ फिल्म साथिया में दिखे थे.
यह फिल्म 2002 में आई थी.
'साथिया' ने कुछ ज्यादा कमाई तो नहीं की थी लेकिन दर्शकों ने इसमें विवेक के काम को सराहा था. हाल ही में विवेक ने फिल्म 'कृष-3 ' में विलेन की भूमिका निभाई थी. उनकी आने वाली फिल्म में वे एक सीबीआइ ऑफिसर के किरदार में नजर आयेंगे जो बाद में बैंक रॉबर बन जाता है. फिल्म में उनके साथ रिया चक्रवर्ती और रितेश देशमुख नजर आयेंगे.
फिल्म के संबंध में बात करते हुए विवेक ने कहा कि यशराज बैनर के तले एक बार फिर काम करके खुशी होगी. उन्होंने कहा कि रितेश देशमुख के साथ मेरी जोड़ी काफी अच्छी रहेगी.इससे पहले भी हमने फिल्म 'मस्ती' और 'ग्रांड मस्ती' में एक साथ काम किया है. जो दर्शकों को काफी पसंद आई. यशराज फिल्म के टैलेंट मैनेजर आशिष पाटिल ने कहा कि हमें उम्मीद है कि बैंक चोर के साथ विवेक की जबरदस्त इंट्री होगी और वे स्क्रीन में आग लगा देंगे.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com