-->

Breaking News

वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान गुजरात में भुज के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का पायलट सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा। रक्षा मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि दुर्घटना दोपहर के ठीक बाद 12:06 बजे भुज से करीब 30 किलोमीटर दूर हुई।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि भुज से पायलट विमान को लेकर 11:40 पर रवाना हुआ था। यह पायलट की प्रशिक्षण उड़ान थी और वह सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा। विमान के गिरने से जमीन पर भी किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com