दीपिका, जोशना ने स्क्वाश का स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास
ग्लासगो : दीपिका पल्लिकल और जोशना चिनप्पा ने स्क्वाश में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचा, लेकिन मुक्केबाज सरिता देवी और देवेंद्रो सिंह को 20वें राष्ट्रमंडल खेलों के दसवें दिन आज यहां रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
दीपिका और जोशना ने स्क्वाश के महिला युगल के फाइनल में इंग्लैंड की जैनी डंनकाफ और लौरा मासैरो को 11-6, 11-6 से हराकर इतिहास रचा। यह राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का स्क्वाश में पहला पदक है। मुक्केबाजी में सरिता महिलाओं के लाइटवेट (57 से 60 किग्रा) भार वर्ग में आस्ट्रेलिया की शैली वाट्स से संघर्षपूर्ण मुकाबले में हारी जबकि उनके छोटे भाई देवेंद्रो को लाइट फ्लाइवेट (46 से 49 किग्रा) में उत्तरी आयरलैंड के पैडी बर्न्स से हार का सामना करना पड़ा।
इसके साथ ही भारत के अब कुल पदकों की संख्या 55 हो गयी है जिसमें 14 स्वर्ण, 25 रजत और 156 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत ने अपना पांचवां स्थान बरकरार रखा है। इंग्लैंड 145 पदक लेकर शीर्ष पर है। उसके बाद आस्ट्रेलिया (125), कनाडा (75) और स्काटलैंड (49) का नंबर आता है। भारत की सकीना खातून ने पावरलिफ्टिंग स्पर्धा के महिला लाइटवेट (61 किग्रा तक) वर्ग में कांस्य पदक जीता। बेंगलुरु में जन्मीं यह पावरलिफ्टर नाईजीरिया की इस्थर ओयेमा (स्वर्ण पदक) और इंग्लैंड की नटाली ब्लेक (रजत पदक) के बाद तीसरे स्थान पर रहीं।
भारतीय पावरलिफ्टर ने कुल 88.2 किग्रा का वजन उठाया जबकि इस्थर ने 136 किग्रा और नटाली ने 100.2 किग्रा का भार उठाया। बैडमिंटन में भी भारत ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की दौड़ में बना हुआ। पी. कश्यप अब इससे केवल एक जीत दूर है जबकि ज्वाला गुटा और अश्विनी पोनप्पा अपने खिताब के बचाव के लिये उतरेंगी। युवा पीवी सिंधु हालांकि सेमीफाइनल में हार गयी।
ज्वाला और अश्विनी की दिल्ली खेलों की स्वर्ण पदकधारी जोड़ी ने महिला युगल सेमीफाइनल में लाई पेई जिंग और लू यिन लिम पर 21-7, 21-12 से आसान जीत दर्ज की। अब फाइनल में इस जोड़ी का सामना विवियान काह मुन हू और खे वेई वून की दुनिया की 18वें नंबर की मलेशियाई जोड़ी से होगी। हालांकि अपने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रही सिंधू महिला एकल में आगे नहीं बढ़ सकीं और वह अंतिम चार के मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली से 20-22, 20-22 से हार गयीं। आरएमवी गुरूसाईदत्त भी सेमीफाइनल में सिंगापुर के डेरेक वोंग से 21-16, 19-21, 15-21 से हार गये।
इस बीच भारतीय हाकी टीम ने दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना 2010 की तरह आस्ट्रेलिया से होगा। भारत 18वें मिनट तक 0-2 से पीछे चल रहा था। इसके बाद कप्तान रूपिंदर पाल सिंह, रमनदीप सिंह और आकाशदीप सिंह ने गोल करके भारत का कम से कम रजत पदक पक्का कर दिया।
न्यूजीलैंड ने दूसरे ही मिनट में बढत बना ली जब साइमन चाइल्ड ने बेहतरीन क्रास पर गेंद को गोल के भीतर डाला। उसके लिये दूसरा गोल 18वें मिनट में निक हेग ने किया। टेबल टेनिस में भारत के शीर्ष खिलाड़ी अचंता शरत कमल पुरूष एकल के एकतरफा सेमीफाइनल में सिंगापुर के सिंगापुर के जियान झान से 0-4 से हार गये। उन्हें इस मुकाबले में 6-11, 6-11, 6-11, 8-11 से पराजय का मुंह देखना पड़ा। भारत पांचवें स्थान पर बरकरार है, हालांकि उसके स्वर्ण पदकों की संख्या अब 14 हो गयी है और ओवरआल पदक 55 हैं जिसमें 25 रजत और 16 कांस्य शामिल हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com