सेंसेक्स 100 अंक गिरा, निफ्टी 8120 के नीचे
मुंबई : अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले खराब संकेतों के चलते घरेलू बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं रुपये में आई जोरदार गिरावट ने भी बाजार पर दबाव बनाने का काम किया है। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सुस्ती ही देखने को मिल रही है। कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी और ऑयल एंड गैस शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हावी है।
फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 106 अंक यानि 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 27159 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 34 अंक यानि 0.4 फीसदी गिरकर 8119 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बाजार में कारोबार के इस दौरान जेएसपीएल, इंफोसिस, हीरो मोटो, एसबीआई, यूनाइटेड स्पिरिट्स, एमएंडएम और एलएंडटी जैसे दिग्गज शेयरों में 1.6-0.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि कोल इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एनएमडीसी, पावर ग्रिड, सिप्ला और सन फार्मा जैसे दिग्गज शेयरों में 1.1-0.25 फीसदी की मजबूती आई है।
मिडकैप शेयरों में श्नाइडर इलेक्ट्रिक, गॉडफ्रे फिलिप्स, एसजेवीएन, अपोलो टायर्स और आईआईएफ होल्डिंग्स सबसे ज्यादा 3.9-1.5 फीसदी तक कमजोर हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में गुजरात नैचुरल रिसोर्सेज, विम प्लास्ट, सी महेंद्रा एक्सपोर्ट्स, निलकमल और जेके पेपर सबसे ज्यादा 19.8-3.3 फीसदी तक टूटे हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com