'लव जिहाद' पर योगी के साथ आई शिवसेना
नई दिल्ली। यूपी, झारखंड के बाद अब महाराष्ट्र में भी लव जिहाद का मुद्दा गरमाने लगा है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन किया गया है। शिवसेना ने लव जिहाद को हकीकत मानते हुए इसे हिंदू धर्म के खिलाफ षडयंत्र बताया है। शिवसेना के इस रुख को महाराष्ट्र चुनाव में ध्रुवीकरण की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
बीजेपी के बाद अब शिवसेना भी लवजिहाद को मुद्दा बनाते हुए आक्रामक हो गई है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी मुखपत्र सामना में योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के लव जिहाद वाले बयानों का समर्थन किया है। उद्धव ठाकरे ने सामना अखबार के संपादकीय में लिखा है कि मोहन भागवत ने सही कहा है कि लव जिहाद को समझना बहुत जरुरी है। पूरे देश में जारी लव जिहाद के बारे मे हिंदू लड़कियों को बताना चाहिए। प्यार के नाम पर हिंदू लडकियों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है। लव जिहाद पूरी दुनिया मे चल रहा है। योगी आदित्यनाथ ने सही कहा कि अब कोई जोधा अकबर के पास नहीं जाएगी।
उद्धव ठाकरे ने ये भी माना कि यूपी में हो रहे उपचुनाव में लव जिहाद को बीजेपी ने चुनाव प्रचार का अहम मुद्दा बनाया है। उनके मुताबिक इस मुददे ने मुलायम और माया के पैरों तले की जमीन हिला दी है।लेकिन विरोधियों की नजर में ये सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के जरिए वोट बटोरने की कोशिश है। कमाल फारुखी ने कहा कि ये बहुत ही गलत है। नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है।महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव जल्द होने हैं। शिवसेना का रुख बताता है कि चुनाव में सबकुछ सामान्य नहीं रहने वाला।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com