-->

Breaking News

मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएँ

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि उनकी प्रार्थना है कि देवी लक्ष्मी की कृपा और आशीर्वाद पूरे प्रदेश की जनता पर रहे। प्रदेशवासियों के घरों में रिद्धि, सिद्धि, समृद्धि आये। सभी युवाओं को रोजगार मिले। प्रदेश में बड़े-छोटे उद्योगों का जाल बिछे। किसान खुशहाल हों। विकास का प्रकाश आम आदमी और गरीबों तक पहुँचे और उनके जीवन में खुशियाँ आयें। श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि अपने घरों पर दीपावली के दौरान दीपों के साथ प्रदेश की समृद्धि और विकास के लिये भी दीपक लगायें। प्रदेश के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। स्वच्छता अभियान में व्यक्तिगत रूचि लेकर प्रदेश को आदर्श राज्य बनायें।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com