अमर सिंह हो सकते हैं भाजपा में शामिल!
नई दिल्ली: सपा के पूर्व नेता अमर सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रभारी ओम माथुर से अमर सिंह के बीच करीब दो घंटे की हुई मुलाकात से कयास लगाए रहे हैं कि वह जल्द ही भाजपा में शमिल हो सकते हैं। हालांकि माथुर के करीबियों ने इस मामलें में सफाई देते हुए कहा कि इस मुलाकात में केवल उत्तर प्रदेश की भावी राजनीति पर ही चर्चा हुई। उन्होंने इस मुलाकात को केवल महज शिष्टाचार भेंट करार दिया है।
करीबी सूत्रों की मानें तो अमर सिंह ने भाजपा के करीब आने का प्रयास गोरखपुर के सांसद महंत आदित्य नाथ के जरिए किया है। सूत्रों के अनुसार महंत इन दिनों अमर सिंह के लिए भाजपा में अवसर तलाश रहे हैं। माथुर के साथ अमर सिंह की मुलाकात भी आदित्य नाथ के कहने पर हुई है। अब यह देखना होगा कि अमर सिंह भाजपा में शामिल होते हैं या नहीं?

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com