-->

Breaking News

'मन की बात', PM मोदी ने कहा- रोमांचक होगा पांचवां वनडे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज फिर 'मन की बात'  कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम ने मुम्बई में खेले जाने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवे वन-डे मैच के लिए सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां वनडे रोमांचक होगा, दोनों टीमें बराबरी पर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर मन की बात करते हुए कहा कि अंगदान महादान है। इसे उत्‍सव बनाना चाहिए। पीएम ने कहा, 'देश में हर साल एक लाख़ आंखों की रोशनी की ज़रूरत होती है और हम सिर्फ़ 25 हज़ार तक पहुंच पाते हैं। सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर शरीर के ऑर्गन को डोनेट किया जा सकता है। कुछ क़ानूनी उलझनें भी बहुत हैं। कुछ राज्यों ने कागज़ी कार्रवाई को कम करके इसमें गति लाने का काफी अच्छा प्रयास किया है। अंगदान के क्षेत्र में तमिलनाडु अग्रिम पंक्ति में है। कई सामाजिक संस्थाएं, NGOs बहुत ही अच्छा काम इस दिशा में कर रहे हैं। ऑर्गन ट्रांसप्लांट को बढ़ावा देने के लिए #NOTTO की स्थापना की गई है। एक 24x7 हेल्पलाईन 1800114770 सेवा भी उपलब्ध है।'

'केरल की छात्राओं के चित्र की सराहना की'
पीएम ने इससे पहले कहा, 'केरल के चित्तूर के सैंट मैरी स्कूल की छात्राओं ने मुझे एक पत्र भेजा है। इन बालिकाओं ने अपने अंगूठे के निशान से भारत का चित्र बनाया है। कितना बढ़िया सिम्बॉलिक संदेश उन्होंने दिया। उनका मिशन है 'अंगदान'। ऑर्गन डोनेशन के लिए वे जन-जागरूकता अभियान चला रही हैं। इन बालिकाओं ने मुझे चिट्ठी में लिखा है कि आप अपने मन की बात में ऑर्गन डोनेशन के विषय में लोगों से अपील कीजिए।

'भारत-अफ्रीका को मिला दें तो हम दुनिया की एक तिहाई जनसंख्या'

प्रधानमंत्री ने कहा, 26 से 29 अक्टूबर, 'इंडिया-अफ्रीका फॉरेन सम्मिट' का आयोजन हो रहा है, जोकि भारत की धरती पर पहली बार इतने बड़े स्केल पर आयोजन हो रहा है। 54 अफ्रीकी देशों और यूनियनों के लीडर्स को आमंत्रित किया गया है। हम सभी देशवासियों को गौरव हो, अभिमान हो। अगर भारत-अफ्रीका को मिला दें तो हम दुनिया की एक तिहाई जनसंख्या हैं। भारत के क़रीब 27 लाख लोग, अफ्रीका में बसे हुए हैं। 25 हज़ार से ज्यादा अफ्रीकन स्टूडेंट भारत में पढ़े हैं और आज अफ्रीका के कई देश के नेता हैं, भारत में पढ़कर गए हैं।'

'नॉन-गेजेटेड पदों में भर्ती के लिए 1 जनवरी, 2016 से नहीं होंगे इंटरव्‍यू'
पीएम ने कहा, 'मैंने तो कभी सुना नहीं कि दुनिया में कोई ऐसा मनोवैज्ञानिक है जो एक-दो मिनट के इंटरव्यू में किसी व्यक्ति को पूरी तरह जांच लेता है। केंद्र सरकार के ग्रुप D, ग्रुप C, ग्रुप B के नॉन-गेजेटेड पदों में अब भर्ती के लिए साक्षात्कार नहीं होगा जोकि 1 जनवरी, 2016 से लागू होगा।'

'सोना देश की आर्थिक संपत्ति बन सकता है'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से कहा, सोना देश की आर्थिक संपत्ति बन सकता है और हर भारतवासी को इसमें योगदान देना चाहिए। धनतेरस के पूर्व ही हम महत्वपूर्ण योजनाओं को लॉन्च करने जा रहे हैं। हम 'गोल्ड मोनिटाईजेशन स्कीम' लाए हैं।

'अशोक चक्र वाला गोल्ड क्वाईन लाएगी सरकार'
पीएम ने कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम अशोक चक्र वाला गोल्ड क्वाईन भी ला रहे हैं। अशोक चक्र वाला गोल्ड क्वाईन आने वाले वाले हफ्ते में और धनतेरस के पूर्व जो धनतेरस से सामान्य नागरिकों को उपलब्ध हो जाएगा। 5 ग्राम, 10 ग्राम का अशोक चक्र वाला भारतीय सोने का सिक्का शुरू किया जा रहा है, 20 ग्राम का गोल्ड गुनियन भी लोगों के लिए उपलब्ध होगा। मुझे विश्वास है कि नई स्कीम एक आर्थिक विकास की दिशा में नया परिवर्तन लाएगी और मुझे आपका सहयोग मिलेगा। मुझे विश्वास है कि नई स्कीम एक आर्थिक विकास की दिशा में नया परिवर्तन लाएगी और मुझे आपका सहयोग मिलेगा।

'लंदन में डॉ. अंबेडकर का भवन देता है आगे बढ़ने की प्रेरणा'
प्रधानमंत्री नेदेशवासियों को दीपावली की शुभकानाएं दी और कहा कि दीपावली के दूसरे दिन ब्रिटेन की यात्रा पर जाना  है  मैं इस बार ब्रिटेन की मेरी यात्रा के लिए बहुत रोमांचित हूं। लंदन में, जहां डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर रहते थे वो घर अब भारत की संपत्ति बन गया है, उसका विधिवत रूप से उदघाटन करने के लिए जा रहा हूं। यह भवन प्रेरणा देता है अगर इच्छा-शक्ति प्रबल हो तो संकटों को पार करके भी अपने जीवन को आगे बढ़ाया जा सकता है। भारत सरकार भी होनहार दलित युवक-युवतियों को प्रोत्साहन देती है।

पीएम ने संबोधन की शुरुआत में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां वन-डे मैच से पहले सभी खिलाडि़यों को शुभकामनाएं दीं।

ये तेरहवां मौक़ा है जब पीएम ने मन की बात की। मन की बात के लिए पीएम ने लोगों से सुझाव मांगे थे। उल्‍लेखनीय है कि महागठबंधन ने चुनाव आयोग से बिहार चुनाव तक पीएम के मन की बात कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन चुनाव आयोग ने कुछ शर्तों के साथ मन की बात कार्यक्रम को मंज़ूरी दे दी है।

लोगों को संबोधित करते हुए PM ने कहा-
- कुछ राज्यों ने कागजी कार्रवाई को कम करके ऑर्गन डोनेट को गति देने का काफी अच्छा प्रयास किया है।
- सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर शरीर के ऑर्गन को डोनेट किया जा सकता है।
- सवा-सौ करोड़ के देश में हम सिर्फ पांच हजार ट्रांसप्लांट को ही सफ़ल कर पाते हैं।
- कन्नूर आकाशवाणी ने काफी अच्छा काम किया।
- हर साल एक लाख़ आंखों को रोशनी की जरूरत होती है और हम सिर्फ पच्चीस हज़ार तक ही पहुंच पाते हैं।
- भारत और अफ्रीका के संबंध गहरे हैं, भारत के अफ्रीकी देशों के साथ आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनयिक संबंध हैं।
- अंगदान में कानूनी अड़चने दूर करेंगे।
- भारत-अफ्रीका फोरम सम्मेलन’ का आयोजन हो रहा है, 54 अफ्रीकी देशों और यूनियनों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
- अंगदान एक महत्वपूर्ण विषय है। केरल में अंगदान पर मुहिम चलाने वाली लड़कियों ने मुझे जागृत किया।
- स्वच्छता अभियान में विशेष योगदान के लिए मीडिया का अभिनंदन करता हूं।
- आंध्र प्रदेश मेें अशोक गजपति राजू ने आदर्श ग्राम योजना में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष काम किया।
- सांसद आदर्श ग्राम योजना में सांसद सक्रिय भागीदारी दें।
- आदर्श गांव योजना में कई सांसद मन से जुड़े, अशोक गणपति राजू ने भी आदर्श गांव बनाया।
- सरकार,  कुछ सरकारी जॉब से साक्षात्कार हटाने की सोच रही है।
- मेघालय के मावल्यन्न्नोंग गाँव को एशिया के ‘क्लीनेस्ट विलेज’ का अवार्ड मिला था, इससे विश्वास पैदा होता है कि देश ज़रूर स्वच्छ होगा।


मध्यप्रदेश की खबरें और अपडेट्स लगातार हासिल करने के लिए www.mponlinenews.com पर लॉग ऑन करें। या www.mponlinenews.com की फेसबुक ज्वॉइन करें या ट्विटर पर फॉलो करें…

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com