T20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज
अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट को शुरू हुए एक दशक से भी ज्यादा समय गुजर चुका है। पहला टी20 विश्व कप भारतीय टीम ने साल 2007 में जीता था तो हाल ही में संपन्न हुए 2016 वर्ल्ड टी20 को वेस्टइंडीज ने जीतकर कुल मिलाकर 2 वर्ल्ड टी20 अपने नाम कर लिए। पिछले कुछ समय में वर्ल्ड क्रिकेट में छक्के जड़ने का सिलसिला टी20 क्रिकेट में कुछ ज्यादा ही देखने को मिला है। ऐसे में ये सवाल खड़ा होता है कि भारतीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड किस बल्लेबाज के नाम दर्ज होगा। आज हम आपको पांच भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है।
5. विराट कोहली: विराट कोहली भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 साल 2010 से खेल रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने भारतीय टीम की ओर से कुल 45 टी20 मैच खेले हैं जिनमें उन्हें 41 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। इन 41 पारियों में उन्होंने 12 बार नॉट आउट रहते हुए 57.13 की औसत से 1,657 रन बनाए हैं और कुल 32 छक्के जड़े हैं। टी20I में भारतीय टीम की ओर से छक्के जड़ने के मामले में वह पांचवें नंबर पर हैं। कोहली ने इस दौरान 176 चौके भी जड़े हैं। गौर करने वाली बात है कि विराट कोहली ने इतने कम मैचों में ही 16 अर्धशतक जड़ दिए हैं। विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 135.48 का रहा है। साथ ही उनका अंतरराष्ट्रीय टी20 में सर्वोच्च स्कोर 90* है। अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी टी20 में जाहिर तौर पर वह अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक जड़ने की जुगत में होंगे। [ये भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय टी20 में पहले 6 ओवरों में बने 5 सबसे बड़े स्कोर]
4. एमएस धोनी: वर्तमान में भारतीय सीमित ओवरों की टीम के कप्तान एमएस धोनी टीम इंडिया के लिए टी20 साल 2006 से खेल रहे हैं और इस दौरान उन्होंने कुल 73 टी20 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 63 पारियों में बल्लेबाजी की है। इस दौरान 32 बार नॉटआउट रहते हुए धोनी ने 35.87 की औसत से 1,112 रन बनाए हैं। साथ ही इसी दौरान उन्होंने 34 छक्के जड़े हैं। धोनी इस दौरान कुल 75 चौके भी जड़ने में कामयाब हुए हैं। धोनी का अंतरराष्ट्रीय टी20 में स्ट्राइक रेट 122.33 का है। गौर करने वाली बात है कि अभी तक अंतरराष्ट्रीय टी20 में धोनी के नाम एक भी अर्धशतक नहीं है और उनका सर्वोच्च स्कोर 48* है। एमएस धोनी अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में कुल 1 बार शून्य पर आउट हुए हैं जो अपने आपमें उपलब्धि है।
3. सुरेश रैना: अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सुरेश रैना साल 2006 से सक्रिय हैं। पिछले 10 सालों में रैना ने कुल 62 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 52 पारियों में बल्लेबाजी की है और 29.34 की औसत से 1203 रन बनाए हैं। रैना ने इस दौरान कुल 41 छक्के और 110 चौके जड़े हैं। रैना के नाम टी20 में एक शतक और 3 अर्धशतक हैं। साथ ही उनका सर्वोच्च स्कोर 101 है।
2. रोहित शर्मा: हिटमेन रोहित शर्मा साल 2007 से ही अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सक्रिय हैं। अब तक वह कुल 62 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेल चुके हैं जिसने में उन्होंने 55 पारियों में बल्लेबाजी की है और 31.72 की औसत से 1,364 रन बनाए हैं। रोहित के नाम टी20 में कुल 51 छक्के दर्ज हैं। रोहित के नाम 11 अर्धशतक और एक शतक है। रोहित 120 चौके भी जड़ चुके हैं।
1. युवराज सिंह: युवराज सिंह भले ही आजकल अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में न हो लेकिन वह अभी भी भारतीय टीम की ओर से सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में नंबर एक पर हैं। युवराज साल 2006 से ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय हैं। वह अब तक कुल 55 टी20 मैच खेल चुके हैं जिनमें उन्होंने 48 पारियों में बल्लेबाजी की है और 71 छक्के जड़े हैं। इस दौरान युवराज ने 75 चौके भी जड़े हैं। युवराज का टी20 में औसत 29.07 का है और उन्होंने 1134 रन बनाए हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com