हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर बम होने की अफवाह, पुलिस अलर्ट
भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज स्टेशन पर बम की अफवाह के चलते हड़कंप मच गया है| अनहोनी की आशंका के चलते अलर्ट जारी कर दिया है| वहीँ रेलवे स्टेशन पर पुलिस, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड ने तलाशी शुरू कर दी है| स्टेशन पर हर संदिग्ध वस्तु की तलाशी ली जा रही है| हाल ही में सिमी एनकाउंटर में आतंकियों के मारे जाने के बाद राजधानी में सिमी नेटवर्क को पुलिस तलाश कर रही है| फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है कि बम होने की अफवाह कैसे फैली| बम स्क्वाएड को तलाशी में कुछ आपात्तिजनक वस्तुए भी प्राप्त हुई हैं जिनको पुलिस अपने साथ ले गई है|

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com