PM को शादी का कार्ड देने संसद पहुंचे युवी से हुई ये बड़ी गलती
नई दिल्ली : इंडिया टीम के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह PM मोदी को अपनी शादी का आमंत्रण देने के लिए गुरुवार को संसद पहुंचें थे।
वहां युवराज अपनी मां शबनम सिंह के साथ गए थे। इस महीने की 30 तारिख को ही युवराज की शादी हेज़ल कीच के साथ होने वाली है। हेज़ल जो की एक मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस है। पिछले साल नंवबर में ही युवराज ने बाली में हेज़ल के साथ सगाई की थी। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ युवराज की इस हाई प्रोफाइल शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड के कई दिग्ग्ज शिरकत करते दिखेंगे और अब युवराज की इच्छा हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने काम से थोड़ा समय निकालकर उनकी शादी में सम्मलित हों।
लेकिन अपनी शादी की इस अव्यवस्था के कारण युवी से एक छोटी सी गलती हो गई और ये गलती पीएम मोदी के नाम की गलत स्पेलिंग की है। युवी ने गलती से ‘Narender’ Modi लिख दिया था जिसे बाद में सही करके ‘Narendra’ मोदी किया।
युवराज की शादी दो रिवाज़ों से होंगी 30 नवबंर को पहले पंजाबी रीति रिवाज के अनुसार शादी की रस्में होगी और उसके बाद 2 दिसंबर को गोवा में हिंदू रीति रिवाज से शादी होगी साथ ही युवी ने अपनी शादी के कार्ड को अपनी बल्लेबाज़ी की तरह ही लाजवाब रूप दिया है। युवी और हेज़ल ने शादी का कार्ड क्रिकेट थीम पर बनवाया था और शादी भी ‘युवराज-हेजल प्रीमियर लीग’थीम पर ही होगी |
29 नवंबर को शाम 6 बजे चंडीगढ़ के एक फाइव स्टार होटल में युवी और हेजल की मेहंदी की रस्म होगी। 5 और 7 दिसंबर को दिल्ली में दोनों रीति रिवाज से शादी के बाद संगीत और रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। छत्तरपुर के करीब फार्म हाउस में संगीत का कार्यक्रम किया जायेगा और सिटी होटल में रिसेप्शन होगा।
बहुत समय से युवराज भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और हाल ही में इंग्लैंड के साथ सीरीज के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया। इस साल रणजी ट्रॉफी में भी युवराज खेल रहे थे लेकिन अपनी शादी के कारण युवी ने राउंड सात से बाहर होने का फैसला किया। युवराज के स्थान पर पंजाब की कप्तानी गुरकीरत सिंह मान कर रहे हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com