व्यंग्यकार चो रामास्वामी के निधन पर PM मोदी ने व्यक्त किया शोक
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज व्यंग्यकार चो रामास्वामी के निधन पर शोक जाहिर करते हुए उन्हें एक बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी, दिग्गज बुद्धिजीवी और एक महान राष्ट्रवादी के रूप में याद किया।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, चो रामास्वामी दूरदर्शी, स्पष्टवक्ता और होनहार थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और तुगलक के असंख्य पाठकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।रामास्वामी ने राजनीतिक पत्रिका तुगलक की स्थापना और उसका संपादन किया था।
प्रधानमंत्री ने कहा कि रामास्वामी को बहुत से लोगों से सम्मान और सराहना मिलती थी। उन्होंने कहा, चो रामास्वामी एक बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी, दिग्गज बुद्धिजीवी, महान राष्ट्रवादी और निर्भीक आवाज थे, जिनका सम्मान और सराहना की जाती थी।
उन्होंने कहा, इन सबसे उपर, वह एक प्रिय मित्र थे। मैं उनकी वार्षिक पाठक बैठक में गया था, जो एक अभूतपूर्व संपादक-पाठक मंच था। वरिष्ठ पत्रकार और राज्यसभा के पूर्व सदस्य रामास्वामी का बीमारी के चलते चेन्नई में निधन हो गया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com