-->

Breaking News

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया सीबीआई, ईडी के गलत इस्तेमाल का आरोप, राज्यसभा में हंगामा

नई दिल्ली: संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में सोमवार को कांग्रेस ने केंद्र पर गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न हुआ और कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करना पड़ी।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों के खिलाफ सीबीआई, ईडी और अन्य सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।'

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने यह मुद्दा उठाया और इस पर बहस की मांग की।
शर्मा ने केंद्र पर कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा, ''दो तरह के नियम नहीं हो सकते।'' इसके बाद सभी कांग्रेस सदस्य खड़े हो गए और केंद्र सरकार पर आरोप लगाने लगे।

उप सभापति पी.जे. कुरियन की शांति बनाए रखने की अपील को नजरअंदाज कर वे सभापति के आसन के पास आ गए और केंद्र के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामा जारी रहने के कारण कुरियन ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com