जम्मू कश्मीर में तूफान के चलते हेल्पलाइन नंबर जारी
श्रीनगर. जम्मू कश्मीर में पुलिस ने तूफान और बाढ़ की संभावना के कारण सभी जिलो में 24 घंटे इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए है. ख़राब मौसम को देखते हुए पुलिस भी हाई अलर्ट पर है. बता दे कि भारी बारिश के कारण घाटी की अधिकतर झीलों, नदी और जालो में जलस्तर बढ़ गया है.
फ्लोड कण्ट्रोल डिपार्टमेंट ने झीलों और नदियों के जलस्तर की निगरानी के लिए गुरुवार को अपने सभी सहकर्मियों को चौबीसों घंटे अपने स्थानों पर तैनात रहने का निर्देश दिया है. शहर में 3 दिनों से भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए है. श्रीनगर सहित पूरी घाटी में अप्रैल में बर्फ़बारी और बारिश बहुत कम होती है. किन्तु इस बार श्रीनगर में 10 वर्ष से भी अधिक समय बाद इस महीने में बर्फबारी हुई है. लैंडस्लाइड और बर्फ़बारी के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे नेशनल हाइवे गुरुवार को बंद रहा.
एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, श्रीनगरवासी की रोजमर्रा की जिंदगी में बारिश और बर्फ़बारी से असर हुआ. बतौर सावधानी श्रीनगर और घाटी के स्कुलो को रविवार तक के बंद कर दिया गया है. संभावना है कि कश्मीर के ऊंचाई वाली जगहों पर मीडियम से भारी बारिश होने की सूचना है.
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com