शादियों में क्यों लगाई जाती है मेहंदी, क्या है इसके पीछे का राज...!!
हमारी भारतीय परंपरा में मेहंदी का प्रचलन काफी पुराने समय से होता आ रहा है, क्योंकि मेहंदी नारी श्रृंगार का एक अभिन्न अंग है जिसके बिना हर रीति-रिवाज अधुरा माना जाता है। हमारे सभी त्योहारों के साथ ही शादी-विवाह के अवसर में भी मेहंदी का उपयोग सर्वोपरि किया जाता है। हमारे यहां विवाह के समय मेहंदी लगाने की रस्म दूल्हे व दुल्हन दोनों अवश्य ही अदा करते हैं। इसके बिना रस्में अधूरी मानी जाती है।
शादी में मेहंदी का महत्व: हाथों में यह मेहंदी जितनी खिलती है हमारे घर की खुशिया भी उतनी ही खिलकर आती है। जहां दुल्हन के पूरे हाथ में मेहंदी लगाने का रिवाज है तो वहीं दुल्हे को भी मेहंदी लगाई जाती है।
प्यार का प्रतीक: दुल्हन के हाथों में लगी मेहंदी का रंग जितना गहरा होगा उतना ही पति-पत्नी के बीच का रिश्ता अटूट रूप से निखरता रहेगा।
शुभ: दूल्हा और दुल्हन के हाथों में लगी मेहंदी का रंग जितने दिनों तक दोनों के हाथों पर रहता है, उतना ही दोनों के जीवन की खुशियों का शुभ संकेत माना जाता है।
औषधीय गुण: मेहंदी शरीर में शीतलता बनाए रखती हैं। शादी के समय बढ़ते दिमागी तनाव से राहत देने में मेहंदी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह हमारे शरीर में शीतलता देने के साथ, सिर दर्द, तनाव और थकान से राहत दिलाती है।
प्रेम संबंध: दूल्हन के हाथों में लगी मेहंदी का रंग जितना अधिक निखर कर आता है, उसका प्यार पति के प्रति काफी गहरा बना रहता है और उसको पति के साथ-साथ ससुराल वालों का भी भरपूर प्यार मिलता है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com