चांदी के गणपति घर में रखने से होता है धन लाभ
किसी भी शुभ काम से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। किसी भी नए काम की शुरुआत करने में भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित किया जाता है। क्या आप जानते है कि भगवान गणेश की किस मूर्ति को घर में रखने से क्या फायदा होता है। आइए जानते है:
1. कहा जाता है कि चांदी के गणपति घर में रखने से धन लाभ होता है। वहीं कई लोग इसे अपने पर्स में भी रखते हैं। इसे घर के मंदिर में रखकर रोजाना लड्डू का भोग लगाने से धन की वर्षा होती है।
2. अगर आपके घर में हमेशा लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहती है तो आपको चंदन के गणपति घर में रखने चाहिए जिससे घरवालों में आपस में प्यार बढ़ेगा।
3. वहीं अगर आपको डरावने सपने आते हैं तो मूंगा के गणपति रखने से आपको डर और शत्रुओं दोनों से छुटकारा मिल सकता है।
4.यदि आप संतान चाहते हैं, तो इसके लिए भगवान श्रीगणेश के बाल स्वरूप का पूजन करना चाहिए। रोजाना बालगणेश की प्रतिमा का पूजन कर लड्डुओं का भोग लगाएं व उत्तम संतान के लिए प्रार्थना करें।
5. आप दिन-रात मशहूर होने का सपना देखते हैं तो आज से ही पन्ना के गणेश जी को घर ले आएं, इससे आपकी लगन बढ़ेगी।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com