-->

Breaking News

Video : स्मार्ट सिटी की लिस्ट में नाम आने की ख़ुशी में सतना महापौर ने लगाये ठुमके,उड़ाए नोट

सतना। स्मार्ट सिटी में सतना का नाम शामिल होने के बाद पूरे जिले में खुशी का माहौल है। इसी कड़ी में आज  निगम के अधिकारियों ने जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुहं मीठा किया। इस जश्न में महापौर ममता पाण्डेय भी शामिल हो गई और ढोल-नगाड़े मंगाकर कार्यकर्ताओं संग नाचना शुरु कर दिया। देखते ही देखते महापौर इतनी खुश हो चली की उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं पर नोट लुटाना शुरु कर दिए।इसी बीच निगम कर्मचारियों ने नोट लूटना शुरु कर दिया। वहां मौजूद व्यक्ति में से किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और अब वायरल होने लगा है।

उधर, इस तरह महापौर के सारेआम पैसे लूटाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। और निशाना साधते हुए कहा है, भाजपा के लोगों ने भ्रष्टाचार से बहुत संपत्ति इकट्ठा की है, जो सरकारी कार्यालयों के कामों में ना लगाकर सारे कार्यकर्ताओं पर उड़ाई जा रही है। पीएम मोदी को देखना चाहिए प्रदेश में उनके नेता क्या कारनामा कर रहे है।यही भाजपा का असली चेहरा दिखाता है।

गौरतलब है कि आज केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की तीसरी लिस्ट जारी की। जिसमें11वें नंबर पर सागर और 13वें नंबर पर सतना का नाम शामिल किया गया है। स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल होने के बाद शहर में उत्साह का वातावरण बन गया है। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com