नगरपालिका परिषद कोतमा एवं बिजुरी के निर्वाचन हेतु सभी तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा
नगरपालिका परिषद कोतमा एवं बिजुरी के निर्वाचन हेतु सभी तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा
अनूपपुर/ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जारी निर्वाचन कार्यक्रम के तहत अनूपपुर जिले में नगरपालिका परिषद कोतमा एवं बिजुरी के निर्वाचन हेतु आज से अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। नगरपालिका परिषद कोतमा के रिटर्निंग ऑफीसर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोतमा श्री बी.डी. सिंह के समक्ष न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोतमा में प्रातः 10ः30 बजे से शाम 3 बजे तक विभिन्न पदों हेतु नाम निर्देशन पत्र 24 जुलाई तक दाखिल किया जाएगा। नगरपालिका परिषद बिजुरी के रिटर्निंग ऑफीसर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी जैतहरी के समक्ष कार्यालय नगरपालिका परिषद बिजुरी में प्रातः 10ः30 बजे से शाम 3 बजे तक विभिन्न पदों हेतु नाम निर्देशन पत्र 24 जुलाई तक दाखिल किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा(जांच) 25 जुलाई को प्रातः 10ः30 बजे से की जाएगी। 27 जुलाई को प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी एवं निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। मतदान(यदि आवश्यक हो तो) 9 अगस्त 2017 को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक सम्पन्न किए जाएंगे। मतगणना, सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा का कार्य 12 अगस्त 2017 को प्रातः 9 बजे से किया जाएगा। नगरपालिका कोतमा हेतु स्ट्रांग रूम शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. कोतमा में तथा नगरपालिका परिषद बिजुरी हेतु विवेकानंद श्रमिक सदन वार्ड-6 एसईसीएल बिजुरी कॉलोनी में बनाया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजय शर्मा ने गत दिवस नगरपालिका परिषद कोतमा एवं बिजुरी के निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने, संवीक्षा, नाम वापसी, प्रतीक आवंटन, ई.व्ही.एम. रखने हेतु स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल की तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारी के संबंध में निर्देश दिए।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com