-->

Breaking News

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुंचे राजधानी,स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

भोपाल।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज राजधानी भोपाल पहुंच चुके है। थोड़ी देर में वे भाजपा कार्यलय पहुंचेंगे  जगह जगह पर उनके स्वागत का इंतजाम किया गया है।वैसे तो शाह को गुरुवार की रात को आना था मगर नियमित फ्लाइट मिस होने और चार्टर्ड प्लेन के रनवे से उड़ान नहीं भरने की वजह से भोपाल आने का कार्यक्रम टल गया था। इस मौके पर उनका स्वागत करने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सहित कई मंत्री स्टेट हैंगर पर शाह की अगुवाई करने पहुंचे है।
दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमति शाह अपने निर्धारित कार्यक्रम से लगभग 12 घंटे देरी से भोपाल पहुंचे है। शाह के पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। शाह के स्वागत के लिए स्टेट हैंगर में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। इसके साथ वे सीएम के साथ में वीआईपी गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए। इस बीच उन्होंने लालघाटी में पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का लोकर्पण किया।

भाजपा जहां शाह के दौरे को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है वहीं कांग्रेस भी इस हलचल पर नजर गड़ाए हुए है। अपने दौरे में शाह मंत्रियों के परफॉरमेंस पर भी बात करेंगे, जिसका असर अगले मंत्रिमंडल विस्तार पर पड़ने की संभावना है। शाह शुक्रवार को जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा के यहां दोपहर का भोजन करेंगे तो शनिवार को वे सीएम हाउस में संतों के साथ भोज में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के लिए देश के दो सौ बड़े संतों को आमंत्रित किया गया है।
इस तरह रहेगा तीन दिवसीय शाह का दौरा-
18 अगस्त का कार्यक्रम
दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक प्रदेश पदाधिकारियों, जिलों के प्रभारी, जिला अध्यक्ष, संभागीय संगठन मंत्री एवं कोर ग्रुप की बैठक होगी।
 दोपहर 3.30 से 4.30 बजे तक सांसद, विधायक एवं कोर ग्रुप की बैठक
 शाम 5 से 6.30 बजे तक नया भारत मंथन संकल्प से सिद्धि नामक प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन समन्वय भवन में होगा, जिसे अमित शाह एवं शिवराज सिंह चौहान संबोधित करेंगे
 रात 7 से 8 बजे तक जिला सहकारी बैंको के अध्यक्ष, निगम मंडल अध्यक्ष, प्राधिकरण अध्यक्ष, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कोर ग्रुप की बैठक
 रात 8.30 से 9.30 बजे तक मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक
 राष्ट्रीय अध्यक्ष रात 9.30 बजे शौर्य स्मारक का भ्रमण करने जाएंगे
19 अगस्त का कार्यक्रम
 19 अगस्त को सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक एवं कोर ग्रुप की बैठक
 सुबह 10.30 से 12 बजे तक विभाग और प्रकल्प तथा कोर ग्रुप की बैठक
 दोपहर 12 से 1 बजे तक अमित शाह वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे
 दोपहर 1 से 2.30 बजे तक CM निवास पर सामाजिक प्रमुखों और संत समुदाय के साथ चर्चा
 दोपहर 3.30 से 4.30 बजे तक पत्रकार वार्ता
 शाम 5 से 6 बजे तक पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं कोर ग्रुप की बैठक
 शाम 6.30 से 7.30 बजे तक कैलाश नारायण सारंग की पुस्तक का विमोचन
20 अगस्त का कार्यक्रम
 इसी प्रकार 20 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह 9 से 10.30 बजे तक पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी कार्य विस्तार योजना के समयदानी कार्यकर्ताओं, प्रदेश पदाधिकारियों एवं कोर ग्रुप के साथ बैठक क
 सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक चुनाव प्रबंधन की टीम के साथ बैठक
 सुबह 11.30 से 12.30 बजे मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, कोर ग्रुप, आईटी, सोशल मीडिया और प्रवक्ताओं के साथ चर्चा
 दोपहर 12 से 1.30 बजे तक लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित मेधावी छात्र सम्मेलन को संबोधित करेंगे
 दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक प्रदेश कार्यालय में आजीवन सहयोग निधि से संबंधित बैठक
 शाम 4 से 4.15 बजे तक कार्यालय में लाइब्रेरी और ई लायब्रेरी का लोकार्पण
 शाम 4.15 से 4.30 बजे तक पार्टी कार्यालय का भ्रमण
 शाम 5 से 6.30 बजे तक कोर ग्रुप की बैठक, रात 8.30 बजे साहित्यकारों के साथ भोजन और इसके बाद दिल्ली रवानगी

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com