-->

Breaking News

केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर स्मार्ट सिटी पर करेंगे चर्चा


ग्वालियर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज बुलाई गई है। इस दिन यह बैठक स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय पंचायतीराज, ग्रामीण विकास व खनन मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में होगी।   कलेक्टर राहुल जैन ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, डिजिटल इंडिया, दीनदयाल अंत्योदय एनआरएलएम, मनरेगा, मध्याह्न भोजन कार्यक्रम व स्मार्ट सिटी मिशन पर चर्चा होगी। श्री जैन ने समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्धारित जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com